OMg! अक्षय कुमार का यह अवतार देख.. हैरान रह जाएंगे.. कोई मुकाबला नहीं!
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जो कुछ भी कर सकते हैं। जी हां, कुछ भी.. और हालिया रिलीज फिल्म में अक्षय कुमार ने यह साफ साफ दिखा दिया। उम्मीद है अब तक आपने फिल्म तो देख ही ली होगी। नहीं भी देखी हो तो भी आपको यह तो पता होगा कि ढ़िशूम में अक्षय कुमार ने कैमियो निभाया है।

बता दें, आप यह फिल्म अक्षय कुमार के 5 मिनट कैमियो के लिए तो जरूर देख सकते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने जैसा किरदार निभाया है, वैसे शायद ही आपने कभी उन्हें देखा होगा या देखेंगे। खासकर जब अक्षय साकिब सलीम के साथ एक सेल्फी लेते हैं तो दर्शक उन्हें देखकर हंस हंस लोटपोट हो गए।
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
फिल्म में अक्षय कुमार एकदम सेक्सी लगे हैं। साथ ही उनके लुक को भी काफी अलग सा बनाया गया है। साकिब सलीम ने अक्षय कुमार के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- The selfie that's the talk of the town.. Such an honour to have worked with my fav superstar
'हाउसफुल 4' की तैयारी शुरू.. अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे ये क्रिकेट सुपरस्टार!
बता दें, फिल्म की शूटिंग अबू ढ़ाबी में हुई है, जहां होमोसेक्सुएलिटी को लेकर काफी गंभीर कानून हैं। लिहाजा, अक्षय कुमार के किरदार को सिर्फ होमोसेक्सुएल होने का एक टच दिया गया है। शुरुआत में अक्षय का किरदार जैसा लिखा गया था, उसके बाद इस किरदार को काफी टोन down किया गया।
लेकिन मानना पड़ेगा.. अक्षय कुमार ने फैंस को एक यादगार रोल दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

