अक्षय कुमार Reject, सलमान खान से हाथ मिलाया, अब सामने आया एक्ट्रेस का असली राज
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सुर्खियों में हैं। ऐसी ही एक फिल्म है सलमान खान की भारत.. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। वहीं खासकर एक्ट्रेस दिशा पटानी इस फिल्म के लिए तगड़ी मेहनत करती नजर आ जाती हैं। वहीं दिशा पटानी इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म को रिजेक्ट करने के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं। दिशा पटानी को आर बाल्की की फिल्म 'मंगलयान' में अहम रोल ऑफर मिला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले थे। अब सामने आया है कि क्यों दिशा ने अक्षय को रिजेक्ट कर दिया था।
[अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, 2.0 को लेकर आई तगड़ी खबर, फैन हैं तो तारीख लिख लीजिए]
दरअसल, दिशा पटानी को जब मंगलयान का ऑफर मिला तो वे काफी खुश हुईं और फिल्म के लिए झट से हां बोल दी लेकिन बाद में दिशा ये जानकर निराश हो गईं कि इस फिल्म में उनके अलावा तीन और फीमेल कास्ट की भी अहम भूमिका है। जिसके बाद उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। फिल्म में लीड में अक्षय के साथ विद्या बालन थीं और तीन और एक्ट्रेस भी थीं। इतने सारे स्टार्स के बीच में दिशा का खो जाने का जर वाजिब था।

वहीं इन दिनों दिशा पटानी सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा के अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और तब्बू भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बाज जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें भारत से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications