2019 में अक्षय कुमार का Dhamaka, एक और जबरदस्त एंट्री, जानिए अफवाहों की पूरी सच्चाई
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसी बीच अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 भी हाल ही में चर्चा में आ गई है। हाउसफुल 4 तब खबरों में रही थी जब फिल्म में अहम रोल निभा रहे नाना पाटेकर और फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर #MeToo के तहत गंभीर आरोप लगे थे। वहीं अब ये फिल्म एक नई एंट्री को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। बीते दिनों फिल्म में राणा दग्गुबाती ने नाना पाटेकर को रिप्लेस किया वहीं अब इस फिल्म में संजय दत्त एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि मामला कुछ और ही निकला।
[सलमान तो Flop हो गए, आमिर ने भी किया निराश, अब होगा 200 करोड़ी Dhamaka]
दरअसल, हाल ही में संजय दत्त हाउसफुल 4 के सेट पर अक्षय कुमार के साथ देखे गए.. बस फिर क्या था सबने मान लिया कि संजू बाबा इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि माजरा कुछ और ही है। हुई कुछ यूं कि संजय दत्त हाउसफुल 4 के सेट के पास ही एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें पता चला अक्षय कुमार बगल में ही है तो वे उनसे मिलने सेट पर पहुंच गए। फिलहाल, संजय दत्त का हाउसफुल 4 में आने का कोई इरादा नहीं है।

इस फिल्म अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म साबित होने वाली है हाउसफुल फ्रैंचाइजी की यह चौथी फिल्म 3डी फोर्मेट में भी रिलीज की जाएगी। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे। जबकि बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे।यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल आगे जानें फिल्म के बारे में कुच और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications