500 करोड़ी फिल्म में एक और धमाकेदार एंट्री, जबरदस्त कैमियो करेंगी सुपरस्टार, फैंस के लिए खुशखबरी
हाल ही में अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म यानी 2.0 का टीजर रिलीज हुआ है। वहीं टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और शॉकिंग लेकिन काफी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में कैमियो के लिए एक सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है और ये एंट्री पहली फिल्म से कनेक्टेड दिखाई जाएगी।
[2018 का सबसे तगड़ा First Look, देखकर हैरान रह जाएंगे, एकदम जबरदस्त]
बता दें कि ये फिल्म रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट का सीक्वल है। जिसमें साइंटिस्ट के तौर पर रजनीकांत और रोबोट चिट्टी ने तो वापसी कर ली और उन्हें इस फिल्म में विलेन के तौर पर अक्षय कुमार ने भी ज्वाइन कर लिया लेकिन ऐश्वर्या राय कहीं नजर नहीं आईं। वहीं अब बताया जा रहा है कि 2.0 में ऐश्वर्या राय भी कैमियो में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनका साइटिस्ट रजनीकांत के साथ एक इमोशनल सीन बताया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। 450 करोड़ तके बजट में तैयार की जा रही ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म के एक सीन के लिए 1 लाख मोबाइल फोन से 50 करोड़ का सेट तैयार किया गया। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications