अक्षय और राजेश खन्ना में अनबन
किसी जमाने में बॉलिवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना एक बार फिर खबरों में हैं लेकिन इस बार वह किसी फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ दिए गए अपने गरमा-गरम दृश्यों के लिए नहीं बल्कि अपने दामाद और बॉलिवुड के खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार के कारण खबरों में हैं।
दोनों दामाद ससुर के बीच एक बार फिर से झगड़े की खबर आई है। दरअसल अक्की भैय्या की नज़र राजेश खन्ना के करोंड़ों रुपयो के बंग्ले पर है, और वह इसे अपने ससुर से खरीदना चाहते हैं लेकिन राजेश खन्ना ने अक्की को साफ मना कर दिया जिससे दोनों में अनबन हो गई।
कहा जाता है कि राजेश खन्ना को यूनिक कलेक्शन का शौक रहा है। उनके घर में कुछ बहुमूल्य घड़ियां और पेंटिंग्स भी हैं। हो सकता है अक्की भैय्या ये सब अपने नाम करना चाहते हों। लेकिन अक्की जी किसी दूसरे के माल पर यूं नज़र रखना अच्छी बात नहीं।


Click it and Unblock the Notifications