Brothers नॉनवेज जोक्स के शौकीन है अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार के सेंस ऑफ ह्यूमर की तो इंडस्ट्री दीवानी है। अक्षय कुमार के को-स्टार्स हमेंशा यही कहते हैं कि अक्षय हमेशा मस्ती के मूड में ही रहते हैं। हाल ही में ब्रदर्स फिल्म में अक्षय के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अक्षय कुमार की इस आदत का जिक्र किया और कहा कि अक्षय के साथ सेट पर होना मतलब पंजाबी जोक बुक पढ़ना।
सिद्धार्थ ने कहा- "अक्षय कुमार के साथ सेट पर होना मतलब पंजाबी जोक्स बुक पढ़ना। वो सेट पर हमेशा जोक्स सुनाते रहते हैं मैं वो जोक्स यहां नहीं सुना सकता क्योंकि वो नॉन वेज होते हैं।" [ब्रदर्स अक्षय ने उड़ाया करन जौहर की बॉम्बे वेलवेट का मजाक!]
कुल मिलाकर बात तो यही हुई कि अक्षय कुमार को नॉनवेज जोक्स बेहद पंसद हैं और वो दूसरों को भी इस तरह के जोक्स सुनाकर शूटिंग के दौरान एंटरटेन करते रहते हैं। वैसे जैकलीन इस बात पर कुछ नहीं बोलीं, जोक्स तो उन्हे भी सुनाए ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
