अक्षय कुमार का एक्शन धमाका, BOX OFFICE पर वापसी की तगड़ी प्लानिंग!
कभी बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो रह चुके अक्षय कुमार फिलहाल एक्शन फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन जैसी फिल्मों के बाद अब अक्षय कुमार एक बार फिर एक्शन मसाला फिल्मों की ओर रुख करने वाले हैं। दरअसल, पैडमैन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। लिहाजा, अक्षय अब फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें एक धमाकेदार एक्शन फिल्म की जरूरत है।
Viral PICS: सोनम कपूर के रिसेप्शन में.. सलमान- शाहरुख के लगाई आग
हालांकि फिलहाल अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी है। लेकिन एक भी फिल्म टिपिकल बॉलीवुड एक्शन मसाला नहीं है। 2019 मार्च में आएगी करण जौहर की केसरी.. तो दिवाली पर रिलीज होगी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4।

रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अक्षय अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं, जो एक्शन फिल्म होगी। और कुछ कुछ राउडी राथौड़ से ही मिलती जुलती होगी.. यानि की कॉमेडी और एक्शन का तड़का। सूत्रों की मानें तो पैडमैन के बाद अक्षय अब कुछ समय के लिए सामाजिक संदेश वाली फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-
फिलहाल 2018-2019 तक अक्षय कुमार पूरी तरह से बुक हैं। बैक टू बैक उनकी अलग अलग तरह की फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। अफवाह है कि यशराज बैनर ने भी अक्षय कुमार को अपनी एक बिग बजट फिल्म के लिए लॉक किया है। कोई शक नहीं अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी राज़ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











