अक्षय को टि्वंकल मु्द्दे पर क्यों देनी पड़ी सफाई?

उनके पारिवारिक जीवन में कोई दिक्कत नहीं है, जो भी खबरें आ रही हैं वो बेबुनियाद और बकवास हैं वो मीडिया से गुंजारिश करते हैं कि वो इस तरह बातों को बढ़ावा ना दें, उनके प्रोफेशनल लाईफ में जो भी लिखना है लिखो लेकिन उनकी पारिवारिक जीवन में क्यों दखल दे रहे हैं मीडिया वाले यह उनकी समझ के परे हैं।
आपको बता दें कि कहा जा रहा था कि टि्वंकल खन्ना भी अपने मां-बाप के नक्शे कदम पर चल रही हैं। उनके मां-बाप राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया भी शादी के 10 साल बाद अलग-अलग हो गये थे। फिलहाल अक्षय कुमार और टि्वकंल की भी एक संतान है और उनकी शादी को भी एक लंबा वक्त हो चुका है। अगर वाकई में सब ठीक है तो इससे अच्छा क्या हो सकता है कि एक परिवार सुख और शांति से अपनी दुनिया में रहे।
लेकिन अगर यह बातें सही है तो फिर सोचने वाली बात है कि तलाक की बात उठी क्यों? कहते हैं ना बिना आग के धुआं नहीं उठता और मीडिया ऐसे ही किसी की शादी को तोड़ने में तो नहीं लगी होती है। वो भी दस साल से ज्यादा वैवाहिक बंधन को तोड़कर उसे क्या मिलने वाला? इसलिए कहीं ना कहीं जरूर दाल में कुछ काला तो जरूर है। तभी तो अक्षय कुमार को सफाई देनी पड़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications