अक्षय कुमार बैंकॉक में खाना पकाते थे
ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे अक्षय हर दिन शाम को खुद ही खाना पकाते थे, जैसे वह बैंकॉक में किया करते थे. फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे.
उन पुराने दिनों की याद उन्हें फिल्म 'सिंह इज किंग" की शूटिंग के दौरान ताजा हो आई. फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने बताया, 'फिल्म के कलाकारों को होटल की जगह एक विला में रखा गया था, जो आधुनिक किचेन से लैस था.
सूत्र ने बताया कि सूप, सैलड और सैंडविच के साथ ही कभी-कभी भारतीय व्यंजन भी बना लेते थे. जब ट्विंकल और उनके बेटे आरव ऑस्ट्रेलिया आए तो अक्षय ने इन दोनों को भी खाना बनाकर खिलाया.
अक्षय से बात करने पर उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें खाना बनाना बेहद पसंद है. अक्षय ने कहा, 'खाना बनाने से मैं खुद को तरोताजा महसूस करता हूं, क्योंकि इससे पूरे दिन की थकान मिट जाती है."


Click it and Unblock the Notifications