अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' FINAL- 2019 में होगा डबल धमाका!
लंबे समय तक लगातार इंकार करने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आखिरकार कंफर्म कर दिया है कि वे हेरा फेरी 3 कर रहे हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अक्षय, सनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ही दिखेगी। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। फिल्म 2019 की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है।
2018 का पहला AWARD- बेस्ट फिल्म बनी संजू, जानें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस
याद दिला दें, बीच में फिल्म से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। लिहाजा, अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है इंद्र कुमार ने।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु किया जा चुका है और जल्द ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस के नाम भी सामने आएंगे। फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications