आखिर 'सुपरस्टार' हैं अक्षय कुमार.. एक फिल्म के बदले ये तो मांग ही सकते हैं!
यह तो हम आपको बता ही चुके हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'फाइव' 26 जनवरी 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मैरी कॉम, सरबजीत फेम निर्देशक उमंग कुमार करेंगे। लेकिन बता दें, इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने किसी और का भी नाम सुझाया था।
दरअसल, इस फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली और अमाल मलिक देंगे। और इन्हें लेने के लिए अक्षय कुमार ने ही निर्देशक पर जोर डाला था। इस तिकड़ी ने अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के गाने बनाए थे, जिसे जबरदस्त रिस्पॉस मिला था। लिहाजा, अक्षय इनके काम से बेहद खुश हैं और चाहते थे कि उनकी अगली फिल्म में यही संगीत दें।
[अक्षय कुमार हैं PROFIT किंग.. कम बजट.. बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में]

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार अपने पसंद के संगीतकारों को फिल्म में ले रहे हैं। बल्कि जॉली एलएलबी 2 और रूस्तम में भी उन्होंने ऐसा ही किया। खैर, जाहिर है निर्देशक अक्षय कुमार की बात टालेंगे तो नहीं ही..
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं-
FIVE
उमंग कुमार के निर्देशन में बनने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'फाइव' 26 जनवरी 2018 में रिलीज होगी। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी।
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








