OUCH.. अक्षय कुमार के इस बयान पर भड़क न जाएं कैटरीना कैफ!
[गपशप] हाल ही में एक टीवी शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कैटरीना कैफ की तुलना किम कर्दाशियां से कर डाली। अब अक्षय ने भले ही यह बात मजाक में कर डाली हो, लेकिन हो सकता है कैटरीना को यह बात कुछ खास पसंद न आए।
दरअसल, शो की होस्ट ने अक्षय कुमार से कुछ रैपिडफायर सवाल किए। जिनमें से एक सवाल था कि आपको भारत की किम कर्दाशियां कौन लगती है? पहले तो अक्षय कुमार किम को पहचान नहीं पाए.. फिर उन्होंने होस्ट से पूछा.. और झटपट जवाब दिया- कैटरीना कैफ। हम्मम.. अब किम किस बात के लिए फेमस हैं, यह तो शायद सभी जानते हैं..
Must READ: यहां जानें क्या है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'
बहरहाल, अक्षय कुमार इस तरह का मजाक काफी कम ही करते हैं। इस शो में उन्होंने अपनी पत्नी ट्विकंल खन्ना की भी काफी तारीफ की। अक्षय ने बताया कि उनकी स्टाइलिंग का सारा क्रेडिट ट्विकंल को ही जाता है।
फिलहाल, अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म एयरलिफ्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। अगले साल इनकी कई फिल्में आने वाली हैं। यहां देखते हैं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


