सलमान, करण जौहर की फिल्म पर अक्षय कुमार का COMMENT
सलमान खान और करण जौहर के साथ फिल्म करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि फिल्म अच्छी बनेगी।
जी हां, सुपरस्टार अक्षय कुमार, सलमान खान और करण जौहर एक ही फिल्म से जुड़ने वाले हैं। अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर के जरीए इस खबर की पुष्टि की है। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

बता दें, सलमान खान और करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। जबकि अक्षय कुमार निभाएंगे मेनलीड किरदार। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे अनुराग सिंह। अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि- 'उम्मीद है एक बहुत अच्छी फिल्म बनने वाली है.. मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं..'
वहीं करण जौहर ने भी सलमान और अक्षय कुमार के साथ जुड़ने पर खुशी जताई है। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म सारागढ़ी की ऐतिहासिक युद्ध पर बनने वाली है।
कोई शक नहीं कि इस स्पेशल फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। लेकिन फिलहाल लंबा इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications