»   » अक्षय के Brothers को हुई दिलवाले वरुण से जलन.क्यों!

अक्षय के Brothers को हुई दिलवाले वरुण से जलन.क्यों!

By Sonika

पढ़कर आप हैरान हो गये होंगे कि अक्षय कुमार के भाई को ये क्या हो गया..आखिर दिलवाले के वरुण से उन्हें किस बात की जलन और ये बात तो बाद की पहले ये तो सुनिये कि अक्षय के किस ब्रदर की बात हो रह है यहां पर।

हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्म ब्रदर्स में उनके भाई का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा की, सिद्धार्थ जब से करन जौहर के स्टूडेंट ऑफ दी ईयर बने हैं तभी से बात सबको पता है कि वो शाहरुख खान के कितने बडे फैन हैं। ऐसे में जाहिर है कि अपने साथ ही करियर शुरु करने वाले वरुण धवन को शाहरुख संग काम करते देख सिद्धार्थ को थोड़ी सी तो मिर्ची लगी होगी।

इस बात का खुलासा उन्होंने हमारे साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान किया। जब हमने पूछा सिद्धार्थ आप शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन आपके ही बेस्ट फ्रेंड को शाहरुख संग काम करने का मौका मिल गया। क्या इस बात से निराशा हुई आपको। इसपर देखिये सिद्धार्थ का क्या जवाब था।

नहीं मैं तो खुश हू वरुण को दिलवाले मिली

नहीं मैं तो खुश हू वरुण को दिलवाले मिली

सिद्धार्थ ने कहा- शाहरुख मेरे पहले प्रोड्यूसर रहे हैं। बहुत ही बेहतरीन इँसान हैं। ये सच है कि मैं उनका फैन हूं। मुझे खुशी है कि वरुण को दिलवाले मिली।

क्या आपने दिलवाले को लेकर वरुण से कोई बातचीत की

क्या आपने दिलवाले को लेकर वरुण से कोई बातचीत की

नहीं, वरुण शूटिंग पर बाहर था और हाल ही में आया है। मैंने उसे ढिशूम फिल्म के पोस्टर रिलीज के लिए जरुर मैंने उसे कॉल करके बधाई दी।

दिलवाले को लेकर वरुण को आपने बधाई नहीं दी

दिलवाले को लेकर वरुण को आपने बधाई नहीं दी

बात ही नहीं हुई।

दिलवाले में कहीं वरुण शाहरुख खान से ओवरशैडो तो नही हो जाएंगे

दिलवाले में कहीं वरुण शाहरुख खान से ओवरशैडो तो नही हो जाएंगे

ऐसा मुझे तो नहीं लगता क्योंकि वरुण ने सोच समझ कर ही फिल्म साइन की होगी। हम अब तक इतने मैच्योर हो चुके है कि स्क्रिप्ट समझ सकते हैं। दिलवाले की स्क्रिप्ट के बारे में तो नहीं पता लेकिन इतना जरुर है कि वरुण ओवरशैडो नहीं होंगे।

तो शाहरुख के साथ काम करने का कोई प्लान

तो शाहरुख के साथ काम करने का कोई प्लान

वैल मैं चाहता हूं कि शाहरुख खान के साथ काम करुं। लेकिन स्क्रिप्ट भी तो आनी चाहिए।

बुरा नहीं लगा कि दिलवाले में आप क्यों नहीं हैं

बुरा नहीं लगा कि दिलवाले में आप क्यों नहीं हैं

नहीं मुझे खुशी है कि मैं ब्रदर्स में हूं।

दिलवाले में वरुण

दिलवाले में वरुण

दिलवाले में वरुण धवन एक्शन करते दिखेंगे।

ब्रदर्स में सिद्धार्थ

ब्रदर्स में सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्रदर्स में मार्शल आर्ट्स करते नज़र आएंगे।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X