अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म पोस्टपोन, इस साल नहीं होगी रिलीज, फैंस हुए निराश!
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं जारी हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0.. इस फिल्म अक्षय कुमार के अलावा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आएंगे। 2.0 में अक्षय कुमार निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे। ये साइ-फाइ फिल्म बॉलीवुड की अब तक सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। वहीं हाल ही में इस फिल्म को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है।
[दबंग 3 की कहानी पर चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान और असली पुलिसवाला, 2018 बुक]
अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग में जी-जान से जुटे हैं लेकिन उनकी ये फिल्म अब तक पूरी नहीं हो सकी है। जिसके चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। जी हां! पहले खबरें थीं ये अक्षय कुमार की 2.0 इस साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी लेकिन अब मालूम हो रहा है कि ये फिल्म 2019 को रिलीज की जाएगी। जिसकी वजह फिल्म की तगड़े सीन्स हैं। इन सीन पर जबरदस्त काम चल रहा है। इसके चलते फिल्म का बजट और भी बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के ग्राफिक्स का काम बाकी है जिसे ओवरनाइट और डबल शिफ्त करने के बावजूद अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। और न ही इस साल तक इस काम को पूरा करने की कोई उम्मीद दिखाई दे रही है। जिसके चलते मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का मन बना लिया है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल के अंत तक रिवील कर दी जाएगी। बहरहाल आगे जानें इस बड़े बजट वाली फिल्म के बारे दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications