अक्षय कुमार की नई फिल्म का एलान, भूल भुलैया 2 में ज़बरदस्त एंट्री
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी नई फिल्म बेल बॉटम का एलान किया है और इस फिल्म के साथ ही अक्षय कुमार और भूषण कुमार की दोस्ती वापस हो चुकी है। दोनों के बीच गुलशन कुमार बायोपिक मुग़ल के समय काफी अनबन हो चुकी थी।
इसके बाद से भूषण कुमार और अक्षय कुमार के रास्ते अलग माने जा रहे थे। दोनों की फिल्में भी क्लैश हुईं लेकिन अब सब ठीक है जिसका सबसे बड़ा फायदा मिल सकता है कार्तिक आर्यन को।

जी हां, चूंकि अक्षय और भूषण के बीच चीज़ें ठीक नहीं चल रही थीं इसलिए अक्षय कुमार ने भूल भुलैया 2 में खास भूमिका के लिए हामी नहीं भरी थी। लेकिन अब जब सब कुछ ठीक है तो अक्षय की इस फिल्म में ज़बरदस्त एंट्री हो सकती है।
अगर अक्षय कुमार इस फिल्म में खास मेहमान की भूमिका निभा लेते हैं तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस को सीधा सीधा फायदा मिलेगा जो कि कार्तिक आर्यन के लिए सौगात साबित हो सकता है। क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अक्षय फिलहाल बॉक्स ऑफिस किंग हैं।


Click it and Unblock the Notifications











