अक्षय कुमार सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार, 3D में आएगी 'बेल बॉटम', ये होगी रिलीज डेट!
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित जासूसी- थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज 27 जुलाई फाइनल है। लेकिन चूंकि अब तक कई शहरों सिनेमाघर खुलने के आसार नजर आ रहे, मेकर्स फिल्म की रिलीज को थोड़ा और आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब 27 जुलाई की जगह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानि की 13 अगस्त को रिलीज हो सकती है। बता दें, इसी दिन अजय देवगन की 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। भुज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी और शेरशाह आएगी अमेज़न प्राइम वीडियो पर।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम पर बात करें तो फिल्म को लेकर फिर एक नई रिपोर्ट भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म अब सिनेमाघरों में 3डी फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी।
निर्माता चाहते हैं कि जब फिल्म देखने दर्शक थियेटर आएं तो ये फिल्म उनके उत्साह का लेवल कई गुणा बढ़ा दे। लिहाजा, फिल्म की तकनीकी पहलुओं पर बहुत बारीकी से काम किया जा रहा है। फिल्म के विजुएल से लेकर साउंड इफेक्ट्स और बैक ग्राउंड स्कोर को डॉलबाई साउंड में 3डी वर्जन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
मेकर्स आश्वस्त हैं कि 13 अगस्त तक देश में सिनेमाघर खोल दिये जाएंगे। बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।
बहरहाल, यहां देंखे 15 अगस्त के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार की सफल फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications
