अक्षय कुमार का एक दांव.. और पीछे हो गए KHAN सुपरस्टार्स.. एक साथ!
नेशनल अवार्ड्स की रेस में अक्षय कुमार ने एक साथ शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान को पीछे कर दिया है।
साल 2016 में एक से बढ़कर फिल्में आई थीं.. लेकिन खास बात यह है कि बॉलीवुड के 4 सुपरस्टार्स.. शाहरूख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान.. चारों ही अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ नजर आए थे।
Dear अक्षय कुमार.. नेशनल अवार्ड आपको गलत फिल्म के लिए मिली!
ऐसा काफी कम देखा गया है कि बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स एक ही साल अपनी अपनी फिल्मों के साथ नजर आए हैं। खासकर आमिर खान तो हर साल या दो साल पर अपनी फिल्म लाते हैं। खैर, धमाकेदार बात यह कि राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 के बेस्ट एक्टर की रेस में सभी खानों को पीछे करते हुए अक्षय कुमार ने कब्जा जमा लिया है।

जी हां, अक्षय कुमार को फिल्म एयरलिफ्ट और रूस्तम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। खैर, कोई शक नहीं कि पिछली साल की बेस्ट परर्फोमेंस में दंगल सबसे आगे है। लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ज्यूरी की मेहरबानी की इस फिल्म को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।
खैर, जहां फिल्मफेयर, स्टारडस्ट, जी सिने अवार्ड्स में आमिर खान, सलमान खान ने खूब अवार्ड्स लिये। वहीं अक्षय कुमार ने इस बार सीधे नेशनल अवार्ड पर कब्जा जमाया है।
यहां जानें अक्षय कुमार ने किन किन सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ा है-


Click it and Unblock the Notifications