'सूर्यवंशी' से 'बच्चन पांडे' का है तगड़ा कनेक्शन, दिवाली पर 1 नहीं दो सरप्राइज देंगे अक्षय कुमार!
शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान कर दिया कि 22 अक्टूबर से राज्य में थिएटर्स खुलने जा रहे हैं। इस ऐलान के साथ ही रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट की घोषणा भी हुई। अब सूर्यवंशी के साथ साथ बच्चन पांडे की भी नई डिटेल सामने आ रही है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली पर अक्षय कुमार एक हीं बल्कि दो सरप्राइज देने वाले हैं। वो ऐसे, सूर्यवंशी के साथ बच्चन पांडे का टीजर जोड़ा जाएगा। मीडिया में ऐसी चर्चा है कि सूर्यवंशी के साथ बच्चन पांडे का टीजर दिवाली पर देखने को मिलेगा।

फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार का नया अवतार देखने को मिल सकता है। हालांकि बच्चन पांडे के ट्रेलर को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि दिवाली पर रिलीज होगा कि नहीं। खैर मीडिया में इसके टीजर को लेकर जरूर चर्चा चल पड़ी है।
akshay kumar bachchan pandey teaser sooryavanshi diwali अक्षय कुमार सूर्यवंशी बच्चन पांडे टीजर वीडियो दिवाली


Click it and Unblock the Notifications