अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की ये होगी कहानी- इस सुपरहिट फिल्म की रीमेक?
अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' की घोषणा कर दी है। फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि डाइरेक्ट करेंगे फरहाद सामजी। सूत्रों की मानें तो यह 2014 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक होगी। साजिद नाडियाडवाला ने काफी पहले ही वीरम की रीमेक राइट्स खरीद ली थी।
वहीं, फिल्म के पहले पोस्टर के साथ यह अफवाह और भी तेज़ हो चुकी है। पोस्टर में अक्षय कुमार काली लुंगी, माथा पर टीका, गले में चेन के साथ नजर आ रहे हैं। यह किरदार काफी ज्यादा दक्षिण फिल्मों से प्रेरित लग रहा है। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार किसी साउथ की फिल्म की रीमेक कर रहे हैं। राउडी राथौड़ से लेकर भूलभुलैया तक इस लिस्ट में शामिल है।

वीरम की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल निभाया था सुपरस्टार अजीत ने। फिल्म चार भाईयों की कहानी है, जो मारधाड़ करने से चूकते नहीं हैं। लेकिन आपस में इनमें बहुत प्यार है। बड़ा भाई इसीलिए शादी नहीं करना चाहता क्योंकि उसे लगता है कि लड़की आकर चारों के बीच फूट डलवा देगी।
खैर, बाकी तीनों भाई किसी तरह उन्हें शादी के मनाते हैं और बड़े भाई की जिंदगी में एक लड़की आती है। लेकिन लड़की के पिता को मारधाड़ करने वाले घर में बेटी की शादी नहीं करनी है। इसके लिए वह चारों भाईयों के खिलाफ प्लानिंग करते हैं। लेकिन बड़े भाई को इसकी भनक लग जाती है।
फिर वह अपने अपने होने वाले ससुर और उनके गुंडों से किस तरह अपने परिवार को सुरक्षित करेगा, यही है फिल्म की कहानी। फिल्म का क्लाईमैक्स एक्शन से भरपूर है। फिलहाल फिल्म के बाकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा सकता है कि सही कास्टिंग फिल्म को लेकर और भी दिलचस्पी बढ़ा सकती है। अफवाह है कि फिल्म में अक्षय के अपोजिट कृति सैनन होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
