अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म का नाम होगा 'बड़े मियां छोटे मियां?' हो गया बड़ा खुलासा!

टाइगर श्रॉफ और सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम जब भी किसी फिल्म से जुड़ता है वो तो धमाकेदार हो जाती है। लेकिन आपसे कहा जाए कि दोनों एक साथ एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं तो निश्चित ही ये दोनों के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कुछ समय से खबर है कि दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को अली अब्बास जफर के निर्देशित करने वाले हैं।

ETimes के खबर के मुताबिक अब कुछ ऐसा पता चला है जो कि फैंस को पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं इस फिल्म के टाइटल के बारे में, जिसका नाम 'बड़े मियां छोटे मियां' होने वाला है।

tiger shroff, akshay kumar, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कुछ इसी तर्ज पर बनने वाली है। आपको याद होगा कि एक फिल्म कुछ सालों पहले आई थी और 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन और गोविंदा दोहरी भूमिकाओं में थे।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन, अनुपम खेर, परेश रावल, शरत सक्सेआपकोना और सतीश कौशिक ने सहायक भूमिकाओं में अभिनय किया। सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी और दीपशिखा भगनानी प्रोड्यूस करने वाले हैं।

शानदार फिल्म 2022 में फ्लोर पर जा सकती है

शानदार फिल्म 2022 में फ्लोर पर जा सकती है

ऐसी उम्मीदें लगाई जा रहीं हैं कि ये शानदार फिल्म 2022 में फ्लोर पर जा सकती है। हालांकि फिल्ममेकर्स से इस बारे में जब बात की गई तो उन्होने किसी तरह का जवाब नहीं दिया था। फिलहाल इस वक्त टाइगर श्रॉफ गणपत के लिए वाशु भगनानी के साथ काम कर रहे हैं और वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

अतरंगी रे

अतरंगी रे

इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस वक्त उनकी फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई है। इसके अलावा वो पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रामसेतु, रक्षाबंधन और गोरखा जैसी शानदार फिल्म में नजर आने वाले हैं।

स्क्रीन साझा की थी

स्क्रीन साझा की थी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखना बेहद अच्छा साबित हो सकता है। इसके पहले टाइगर श्रॉफ ने सिर्फ सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन साझा की थी। इस फिल्म का नाम वॉर था और लोगों को ये काफी पसंद आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X