रोहित और अक्षय की जोड़ी फिर आएगी साथ- अमिताभ बच्चन की इस एक्शन-कॉमेडी की रीमेक
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई थी और फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। इसके अलावा वो फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग कर रहे हैं जो कि पूरी होने वाली है। अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 भी लगातार चर्चा में हैं। इसके अलावा एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा खुश कर देगी। बता दें कि सिंबा के दौरान इस बात का ऐलान हो गया था कि रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा कि एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी बन गई है। जी हां ये फिल्म एक कॉमेडी-एक्शन फिल्म होगी जोकि अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक है।

इस फिल्म ना सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि फराह खान भी नजर आने वाली है। फराह और रोहित साथ में मिलकर इस प्रोजेक्ट को आगे ले जाना चाहते हैं।
खबरों की मानें तो काफी समय से इसको लेकर तैयारी है लेकिन किसी तरह के कानूनी पचड़ों के चलते रोहित शेट्टी फिल्म का ऐलान नहीं कर पाए हैँ। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो फिल्म की तकदीर शानदार ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications