अक्षय कुमार और अजय देवगन ने ठुकरा दी विश्वामस की हिंदी रीमेक? बताया ये कारण!
अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में जब भी सामने आती हैं वो धमाका ही करती हैँ। सभी को पता है कि दोनों हाल ही में साथ में नजर आए थे और सूर्यवंशी में दमदार एक्शन किया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसको जानकर दोनों सितारे उछल पड़ेंगे। पता चला है कि.. अभिनेताओं को अजित कुमार अभिनीत विश्वसम के हिंदी रीमेक के लिए संपर्क किया गया था, हालांकि, उन्होंने 'हिंदी दर्शकों की संवेदनशीलता' से संबंधित कारणों का हवाला देते हुए इसे ठुकरा दिया।
जी हां जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों की उम्मीदें बढ़ गईं थीं लेकिन ऐसा होगा नहीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना थी कि.. गोल्डमाइन टेलीफिल्म्स के मनीष शाह ने सुपरस्टार अजित की 2019 की फिल्म के रीमेक अधिकार रुपये में खरीदे थे।

उनका ऐसा कहना था कि इन दोनों में से एक सितारा अजित की भूमिका निभाए। दोनों अभिनेताओं ने महसूस किया कि फिल्म 'हिंदी दर्शकों की संवेदनाओं के अनुकूल नहीं होगी' और इसलिए इसे अस्वीकार कर दिया।
जी हां, अब इस प्रोजेक्ट में कौन नजर आएगा इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और आने वाले समय में कई धमाके होंगे।
अजय देवगन इस वक्त आरआरआर को लेकर खबरों का हिस्सा बने हैं लेकिन फिल्म रिलीज नहीं पा रही है। अक्षय कुमार कई प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में रामसेतु और गोरखा जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications