अक्षय कुमार VS अजय देवगन- सामाजिक मुद्दे पर बन रही यह फिल्म किसके हाथ लगेगी!
पीहू के निर्देशन विनोद कापड़ी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। अफवाहों की मानें तो पीहू के बाद अब निर्देशक एक बड़े बैनर की फिल्म करने वाले हैं, जिसके लिए अक्षय कुमार और अजय देवगन से बात चल रही है। यह फिल्म केदारनाथ त्रासदी के इर्द गिर्द घूमती है, लेकिन मुख्य तौर पर ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दे पर आधारित है।
अमिताभ बच्चन, दीपिका टॉप पर- खान सुपरस्टार्स और अक्षय कुमार भी पीछे
2013 में केदारनाथ में आए इस आपदा में हजारों लोगों की जान गई थी। उत्तराखंड की यह विनाशकारी बाढ़ ने लाखों जीवन तहस नहस कर दिया था। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' भी इसी बैकड्रॉप के साथ एक प्रेम कहानी है। जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।

लेकिन विनोद कापड़ी की फिल्म इससे कुछ अलग होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार एक खोज़ में निकले हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस इफेक्ट से जुड़ी है। किस तरह जंगल कटते जा रहे हैं, इमारतें खड़ी हो रही हैं और यही सब का नतीजा है केदारनाथ जैसी त्रासदी। फिलहाल इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों से बातचीत चल रही है। यह फिल्म बड़े स्तर पर बनने वाली है।
बहरहाल, दोनों ही सुपरस्टार्स इस वक्त कई फिल्मों में व्यस्त हैं। यहां देखते हैं अक्षय कुमार- अजय देवगन ने किन फिल्मों को किया है साइन-


Click it and Unblock the Notifications