शाहरूख खान से टक्कर के बाद.. 2018 में होगा.. अक्षय कुमार VS अजय देवगन!
साल 2018 में अक्षय कुमार की पैडमैन और अजय देवगन की गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकती है।
लगता है अक्षय कुमार आजकल हर एक्टर से टकराने के मूड में हैं। तभी तो 2017 में जहां अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा क्लैश होगी शाहरूख खान की फिल्म से। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, 2018 की जनवरी में तगड़ी भिड़ंत होगी.. अक्षय कुमार की पैडमैन और अजय देवगन की गोलमाल अगेन में।
6 साल पुरानी टक्कर है.. शाहरूख खान VS अक्षय कुमार.. ये था REASON
दरअसल, दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म गोलमाल अगेन दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन उसी वक्त रजनीकांत, अक्षय कुमार की 2.0 रिलीज होगी। लिहाजा, रोहित शेट्टी ने फिल्म पोस्टपोंड करने की सोची है।

और रिपोर्ट्स की मुताबिक गोलमाल अगेन रिलीज के लिए भी 2018 गणतंत्र दिवस का मौका ही चुना गया है। अब जबकि अक्षय कुमार की पैडमैन की भी उसी दिन रिलीज होगी.. देखते हैं रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को आगे बढ़ाते हैं या क्लैश करते हैं।
अक्षय कुमार डबल DHAMAKA.. फिल्म तो हिट होना ही है.. इसीलिए....
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार की फिल्म किसी दूसरे सुपरस्टार से टकराएगी। कभी शाहरूख बनाम अक्षय.. तो कभी सलमान बनाम अक्षय.. यहां तक की आमिर खान और अजय देवगन की फिल्मों से भी अक्षय कुमार की फिल्में भिड़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications