..................... 80 मंजिली इमारत से रोज उतरते-चढते हैं, Akshay daily up-down 80 stories for fitness - Hindi Filmibeat

80 मंजिली इमारत से रोज उतरते-चढते हैं

By Staff


बालीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के कारनामे भी हरेक से जुदा हैं. वे चाहे जहां भी शूटिंग कर कर रहे हों, अपने स्वास्थय और फिटनेस का ध्यान रखना नहीं भूलते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना.

अब देखिये न अक्षय कुमार आस्ट्रेलिया के गोल्ड कास्ट में सिंह इज किंग की शूटिंग कर रहे हैं. वे इस शहर की सबसे ऊंची इमारत क्यू वन में ठहरे हैं. 80 मंजिली यह इमारत विश्व में सबसे ऊंची मानी जाती है और इसकी मंजिल में चढने की बात सोच कर भी अच्छे अच्छे पहलवानों को पसीना आ जाये, लेकिन अक्षय हैं कि उन्हें जागिंग करने के लिए इससे बेहतरीन जगह कोई भी नही लग रही है.

वे नियमित रुप से जागिंग और कसरत करते हैं, वे शूटिंग से मुक्त होने के बाद रात को इस गगनचुंबी इमारत में आकर 80 मंजिली सीढियों पर रोज चढने लगते हैं और फिर नीचे उतरते हैं. जाहिर है कि इतनी सीढियां चढना उतरना अक्षय के बूते की ही बात है. इससे उनका फिटनेस भी बना रहता है.

हालांकि अक्षय के साथ कभी कभार सोनू सूद भी इस इमारत में चढते उतरते हैं लेकिन वे इतना हांफ जाते हैं कि उन्हें समझ में नही आता कि आखिर अक्षय कौन सी चक्की का आटा खाते हैं कि हंसते गाते हुए सीढियां उतरते चढते हैं और उफ भी नहीं करते.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X