अक्षय कुमार VS आमिर खान.. बीच में फंसी अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म!
आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 2017 की दिवाली पर क्लैश होने वाली है। क्या गोलमाल अगेन का रिलीज अब टाल दिया जाएगा।
आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की डेट बदलकर अब आगे बढ़ा दी गई है। बता दें, अब ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। बहरहाल, खास बात यह है कि इसी दिन अक्षय कुमार, रजनीकांत की फिल्म 2.0 भी रिलीज हो रही है। जी हां, यानि की बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है धमाकेदार क्लैश।
''बहुत हो गया.. अक्षय कुमार BEST एक्टर थे, हैं और रहेंगे....''
लेकिन इन दो फिल्मों के बीच एक और फिल्म है.. जो रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली पर ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म है रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खैर, अब जबकि आमिर खान और अक्षय कुमार दोनों ही दिवाली बुक कर चुके हैं। तो काफी उम्मीद है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ाकर 2018 में ले जाएंगे। लेकिन कोई शक नहीं कि फिलहाल उनके सामने काफी मुश्किल होगी।
यहां जानें 2017 में कौन कौन सी फिल्मों के बीच होगा घमासान-


Click it and Unblock the Notifications