2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर...साइन की...फिर OUT हुए और अब कहानी बता दी!
दत्त बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। कारण कई हैं, उस पर बाद में कभी विस्तार से चर्चा की जाएगी लेकिन अब थोड़ा फ्लैशबैक में जाते हैं। दत्त बायोपिक में संजय दत्त के पिता के रोल के लिए अक्षय खन्ना को लिया गया था।
यानि कि रणबीर कपूर के पापा बनने के लिए अक्षय खन्ना ने सुनील दत्त के रोल के लिए लुक टेस्ट दिया। लेकिन राजकुमार हिरानी और अक्षय दोनों को ही लगा कि सुनील दत्त का लुक नहीं आ पा रहा है और फिर अक्षय की जगह, परेश रावल ये किरदार निभाने लगे।

अब अक्षय खन्ना अपनी आने वाली फिल्म म़ॉम को प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक के बारे में भी कुछ ज़्यादा ही बात कर डाली।
एक इंटरव्यू में अक्षय ने दत्त बायोपिक के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने संजय दत्त के बारे में हमेशा निगेटिव चीज़ें ही सुनी है। चाहे वो ड्रग्स हो, बम्बई बम ब्लास्ट हो या फिर कुछ और। मैंने कभी कुछ अच्छा नहीं सुना।
ऐसे में मुझे लग रहा था कि इतनी सारी निगेटिव चीज़ों को राजकुमार हिरानी फिल्म में कैसे दिखाएंगे। लेकिन फिल्म में कुछ भी निगेटिव नहीं था। ये उनकी खूबी है।
वैसे जानिए, संजय दत्त को आज भी कुछ अहम सवालों के जवाब देश के 100 करोड़ लोगों को देने हैं -


Click it and Unblock the Notifications