ब्लू के सीक्वेल में अक्की और कैट
अक्षय कुमार के लिए कैटरीना कैफ काफी भाग्यशाली साबित हुईं है। दोनों की एक साथ आई सभी फिल्में हिट हुईं है। जिसमें हमको दीवाना कर गए, नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग और हाल में रीलिज हुई ब्लू।
फिल्म ब्लू में मुख्य हीरोइन लारा दत्ता थी लेकिन कैट को फिल्म से जोड़ने के लिए एक छोटे से रोल में लिया गया। अब सुनने में आ रहा है कि ब्लू के सीक्वेल में कैटरीना को एक बड़े रोल में लिया गया है, फिल्म का नाम ब्लू 2 न रखकर आसमान रखा गया है।
यही नहीं रीलिज के लिए तैयार फिल्म दे दना दन में अक्षय के साथ कैटरीना दिखने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications