सबकी नज़रें अक्षय-कैटरिना पर
फ़िल्म वेलकम का सारी जनता बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. अक्षय और कैटरिना को लेकर बातेंतो शुरू हो ही गई हैं. और ये सच भी है कि अक्षय-कैटरिना का रिश्ता गहराता जा रहा है. जहाँ एक ओर ये रिश्ता बन रहा है वहीं दूसरी ओर एक रिश्ता टूट भी रहा है. आप सही समझ रहे हैं. सलमान और कैटरिना के बीच सम्बन्ध अब पहले जैसे नहीं रहे.
इसी बात का ताज़ा उदाहरण फ़िल्म वेलकम की शूटिंग में देखने को मिला. एक सीन में कैटरिना को अक्षय कुमार के गालों पर ज़ोरदार थप्पड़ मरना था और कैटरिना धीरे-धीरे मार रही थीं.
इसकी वजह से शॉट ओके नहीं हो पा रहा था. आख़िर अक्षय ने कैटरिना से कहा की तुम मुझे बहुत ज़ोर से थप्पड़ मरो और कैटरिना ने भी वैसा ही किया. अक्षय ने इस बात का ज़रा भी बुरा ना मानते हुए इसे बड़े ही प्यार से लिया.
ये ख़बर जब सलमान तक पहुँचीतो हमेशा की तरह जल-भुन कर रह गए. कैटरिना से उन्होंने बात करनी चाही लेकिन कैटरिना अक्षय के ख़िलाफ़ कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications