क्या अक्षय और जॉन कमा पाएंगे 100 करोड़?

John Akshay
एक समय था जब शाहरूख खान की फिल्मों को अक्षय कुमार कड़ी टक्कर दिया करते थे। लेकिन आजकल सलमान खान और आमिर खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उनके नाम से ही धूम मचा रही है। सलमान की फिल्म ने तो 100 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया है। इस आकड़े को शाहरूख अपनी फिल्म रॉ वन और उसके बाद डॉन 2 के दम पर तोड़ना चाहेंगे। तो ऐसे में अक्षय की आने वाली फिल्म देसी ब्वॉयज़ भी यह चाहेगी कि वो इस आकड़े को तोड़ कर नये रिकॉर्ड बनाये।

इस फिल्म के वीडियो जारी कर दिये गये है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें जॉन और अक्की काफी कुल लग रहे हैं। पर्दे पर इनकी केमेस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है। अगर हम सोशियल नेटवर्किंग साइट्स की बात करें तो इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

अगर अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों पर ध्यान दे तो उनकी फिल्म थैक्यू को उस तरह से प्रमोट नहीं किया गया था, इसके बाद इनकी फिल्म पटियाला हाउस के गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन उसने खासी सफलता हासिल नही की इसके बाद अक्षय की फिल्म तीस मार खां आयी इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक का कलेक्शन किया।

अब देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मिलकर बॉक्स ऑफिस से कितना माल बटोर पाते हैं। उनकी यह फिल्म 24 नवंबर को पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X