ऑफिस शेयर करेंगे टीना-अक्षय

By Neha Nautiyal

Akshay, Twinkle
वैसे तो सपनों की नगरिया मुंबई मे घर ढूंढना बड़ा कठिन काम माना जाता है लेकिन फिल्मी सितारों के लिए ये इतना भी मुश्किल नहीं होता। सुनने में आया है कि बहुत वक्त से अपने ऑफिस के लिए जगह तलाश रहे मियां- बीवी अक्षय औऱ टिंवकल को अपनी पसंदीदा जगह मिल गई है।

अक्की और टीना दोनों को ये जगह इतनी पसंग आई कि दोनों ने एक ही जगह पर ऑफिस बनाना तय कर लिया है। यहां अक्की अपने प्रोडक्शन हाउस हरी ओम प्रोडक्शन का काम सम्भालेंगे तो टीना अपनी इंटीरियर डिजायनिंग का। 6 कमरों वाले इस ऑफिस में दोनों की रिसेप्शन लॉबी एक ही होगी लेकिन केबिन अलग- अलग होंगे, बाकी जगह ऑफिस स्टाफ और कैंटीन की होगी।

ये ऑफिस सी- फेसिंग है जिसके टीना और अक्की दोनों ही दीवाने हैं और जाहिर सी बात है कि ऑफिस का इंटीरियर टीना तैयार करेंगी। अब हम तो यही कहेंगे कि अक्की- टीना को अपने सपनों का ऑफिस मिल ही गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X