अक्लमंद ट्विंकल भारी अक्षय पर
बॉलीवुड के जाँबाज हीरो जिनके सामने बड़े से बड़ा विलेन काँपता है, रियल लाइफ में अपनी पत्नियों के सामने कापते हैं। किंग खान के गौरी मैडम से डरने के किस्से तो उनकी फैमिली फ्रेंड फरहा ने सबको बताये पर इस लिस्ट शाहरुख अकेले नहीं है ।
बॉलीवुड ट्रैजिडी किंग शाहरुख और बॉलीवुड सुपर ईडियट आमिर के साथ-साथ, बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी स्टार अक्षय कुमार का भी यही हाल है।
अक्की की पहचान शादी से पहले एक दिलफेंक आशिक के रूप में थी। लेकिन शादी के बाद अक्षय ऐसा बदले कि सिवाय ट्विंकल के उन्होने किसी की ओर मु़ड़ कर भी नहीं देखा। बॉलीवुड की गलियों में ये एक रिसर्च का विषय बन गया कि ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार ने अक्की पर ऐसा कौन सा जादू किया कि अक्की घर की चक्की से बँध से गये।
अक्की का इस बारे में कहना है कि ट्विंकल बेहद हाजिरजवाब और स्मार्ट हैं। यही वजह है कि वह हमेशा अपनी बीवी के पीछे-पीछे दिखाई पड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications