अक्षय ने दीपिका से दूरी बरती

जब फिल्म चांदनी चौक टू चाइना रिलीज नही हुई थी तो अक्षय अपनी आने वाली फिल्मों में दीपिका पादूकोण को लेना चाह रहे थे। दोनों ने कई फिल्में एक साथ साइन की। लेकिन इस फिल्म के असफल होने के बाद अक्षय अब दीपिका से दूरी बरतने लगे है। इससे पहले जब अक्षय और कैटरीना ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं तो अक्षय ने हर फिल्म में कैटरीना को लिया।
फिल्म कम ऑन पप्पू से डैविड धवन के बेटे रोहित धवन निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रहे है। कुछ सूत्रों के अनुसार फिल्म में हीरोइन का चुनाव नही किया गया था लेकिन यदि चांदनी चौक टू चाइना हिट हुई होती तो फिल्म की हीरोइन की जगह जरूर दीपिका पादूकोण होती।
पर अब इस फिल्म के लिए दीपिका पादूकोण की जगह सोनम कपूर को ले लिया गया है। दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नही करते है। सुनने में आया है कि रनबीर और दीपिका के पहले अलगाव के दौरान रनबीर ने सोनम के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी पर फिर बाद में वे वापस दीपिका के पास चले गए।
लेकिन अगर फिल्म चांदनी चौक टू चाइना की बात की जाए तो फिल्म की असफलता का भार केवल दीपिका के उपर ही क्यों डाला जा रहा है वैसे भी वह तो अक्षय की फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications