मुझे दीपिका हरा नहीं सकती : अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि फिल्मों के एक्शन दृश्यों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन्हें पराजित नहीं कर सकती हैं।
आगामी फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में अक्षय और दीपिका ने साथ-साथ काम किया है। अक्षय ने बातचीत में कहा, "दीपिका ने एक बार कहा था कि वे मेरी तरह बनना चाहती हैं। मुझे आशा है कि वे मुझे पराजित नहीं कर सकतीं।"
अक्षय ने कहा,"दीपिका ने 'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म में अच्छा काम किया है। मैंने एक्शन दृश्यों में उनकी सहायता की, इसी कारण मुझे विश्वास है कि वे ऐसे दृश्यों में मेरे मुकाबले दूसरे नंबर पर रहेंगी।"
'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। फिल्म में अक्षय सिद्धू नाम के एक रसोइए का किरदार निभा रहे हैं जो बाद में चीन जाता है।
akshay kumar अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म चांदनी चौक टू चाइना बालीवुड bollywood deepika padukone film chandni chowk to china


Click it and Unblock the Notifications