अजय और सोनाक्षी फूल और कांटे 2 में नजर आ सकते हैं!

फिल्म के निर्माता दिनेश पटेल ने कहा मुझे गर्व है कि मैं अपनी फिल्म फूल और कांटे में अजय देवगन जैसे अभिनेता को लेकर आया और आज वह सिंघम जैसी फिल्म के एक्टर बन गये है। मुझे अजय के सात एक बार फिर से फूल और कांटे 2 बनाने में काफी खुशी होगी और इसकी मैं तैयारी भी कर चुका हूं।
शत्रुघ्न सिन्हा से मेरे अच्छे संबंध होने के कारण मैं इस फिल्म में सोनाक्षी को कास्ट करने की सोच रहा हूं। अजय और उनकी जोड़ी पर्दे पर काफी जंचेगी।
हो सकता है इस फिल्म के डायरेक्टर गोलमाल के रोहित शेट्टी हों। वैसे, दबंग गर्ल सोनाक्षी की जोड़ी सलमान के साथ तो खुब जमी अब देखते हैं कि अजय और सोना की जोड़ी क्या रंग लाती है।
ajay devgan अजय देवगन फूल और कांटे बॉलीवुड मधु सोनाक्षी सिन्हा bollywood madhu phool aur kaante sonakshi sinha


Click it and Unblock the Notifications