जिंजर को घर लाए अजय-काजोल

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता अजय देव गन और अभिनेत्री काजोल ने अपना नया साल कैसे मनाया, ये जानने के लिए भला कौन मना करेगा। लेकिन जानने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे। अजय और काजोल ने नया साल एक घोड़ी के साथ बिताया। उन्होने ये घोड़ी अपनी बेटी न्यासा को उपहार में दी। घोड़ी का नाम जिंजर है। 6 साल की न्यासा हॉर्स राइडिंग की शौकीन है। जिंजर को पा कर न्यासा बेहद खुश है।

अब अजय देवगन अपने लिए भी एक घोड़ा लेने की सोच रहे हैं। आखिर बिटिया जब घोड़े पर सवार होगी तो पापा भी पीछे-पीछे रहेंगे ही। अजय को घुड़सवारी का काफी शौक है। अब उनकी बिचिया भी उनके नक्शेकदम पर चल रही है। लेकिन काजोल को घुड़सवारी नहीं आती है। इन दिनो काजोल अपनी आने वीली फिल्मों को ले कर काफी व्यस्त चल रही हैं।

काजोल की आने वाली फिल्म करन जौहर की महात्वाकांक्षी फिल्म माई नेम इज खान हैं। इसमे वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ आ रही हैं। इसके अलावा काजोल इस समय फिल्म स्टेप मॉम की शूटिंग में भी बिजी हैं। लेकिन इन फिल्मों से छुट्टी मिलते ही बिटिया का साथ देने के लिए काजोल भी हॉर्स राइडिंग का विधिवत प्रशिक्षण लेने की योजना बनी रही हां। आखिर काजोल एक डिवोटेड ऐक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डिवोटेड मॉम भी तो हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X