अब काजोल कर रहीं हैं अपने पति अजय की जसूसी

अजय और काजोल इंडस्ट्री के आदर्श दंपतियों में गिने जाते हैं, क्योंकि इनमें मतभेद और झगड़ों की खबरें ना के बराबर ही आती हैं। लेकिन आज कल काजोल अपने पति देवता पर हर व़क्त नज़रे गड़ाए बैठी हैं। यही नहीं अजय पूरे दिन कहां रहते है किनसे मिलते हैं इन सबका लेखा जोखा भी काजोल के पास रहता है।
खबर यह है कि अजय अपनी फिल्म 'सिंघम' की हीरोइन काजल अग्रवाल में कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं। फिल्म की शूटींग के समय उन्होंने काजल का ख़ास ख्याल रखा ही था लेकिन फिल्म के रिलीज़ हो जाने के इतने दिन बाद भी वो काजल से लगातार संपर्क में हैं।
काजल को कैसी भी परेशानी हो वो सबसे पहले अजय को ही याद करती हैं। अजय भी एक सच्चे मददगार की तरह काजल की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अभी कुछ समय पहले काजल को अपनी फिल्म की शूटींग के लिए बैंकाक जाना था लेकिन किसी कारण से उनकी पर्सनल असिस्टेंट उनके साथ नहीं जा सकी। तब अजय ने काजल के लिए असिस्टेंट ढूंढा।
अजय हम आपको फ्री में एक सजेशन देते है कि जो भी करें सोच समझ कर ही करें। कहीं ऐसा ना हो कि आप पर काजल के गुस्से का कहर टूट जाए।


Click it and Unblock the Notifications