Ouch: अजय देवगन हुए इमोशनल...सलमान को कहा Please फिल्म मत बनाओ!

अगर सूत्रों की मानें तो अजय देवगन ने सलमान खान को एक इमोशनल मेसेज भेजा है और कहा है कि सलमान खान की ये फिल्म उनका दिल काफी ज़्यादा दुखा रही है। हो सके तो ऐसा ना करें।

ये तो सबको पता है कि अजय देवगन काफी समय से सन्स ऑफ सरदार की तैयारी में लगे हुए हैं। ये फिल्म मशहूर सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही थी। इसके बाद अजय देवगन के खास दोस्त राजकुमार संतोषी ने भी रणदीप हुडा को लेकर इसी विषय पर फिल्म बनाना शुरू कर दी।

लेकिन अब खबर है कि करण जौहर और सलमान खान एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसके हीरो अक्षय कुमार हैं और वो भी इसी विषय पर बन रही है। अब अजय देवगन ने सीधा सलमान खान को कहा कि वो उन्हें दुख पहुंचा रहे हैं।

ajay-devgn-writes-an-emotional-letter-salman-pleads-shelve-his-film

अगर सूत्रों की मानें तो अजय देवगन ने अपने दोस्त सलमान खान को भावुक होकर एक मेसेज किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी इस हरकत से अजय को काफी दुख हुआ है। और हो सके तो ये फिल्म ना बनाएं।
[#Shock: अबू सलेम की धमकी...शाहरूख का जवाब...पठान हूं...गोली मार के दिखाए]

उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि सलमान उनका दिल ऐसे दुखाएंगे। और उनका उस विषय पर फिल्म बनाना गलत है जिस पर अजय इतने साल से काम कर रहे हैं।

हालांकि सलमान खान से जुड़े सूत्र का कहना है कि जितना हर कोई सलमान को जानता है, उन्हें पता भी नहीं होगा कि अजय देवगन इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं। सलमान कभी भी जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते।

अब ये कदम करण जौहर ने जानबूझकर उठाया है या गलती से पता नहीं, पर हाल ही में उन्होंने अजय देवगन और काजोल के बारे में काफी कुछ बोला जो सुनने में अच्छा नहीं लगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X