OUCH.. अपनी ही फिल्म के SEQUEL से अजय देवगन गायब.. बढ़िया है!
अजय देवगन हालांकि फिलहाल अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'शिवाय' में व्यस्त हैं। लेकिन फिर भी उनका नाम किसी ना किसी फिल्मों से जुड़ता रहा है। अफवाहों की मानें तो साल 2010 में रिलीज फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' का सीक्वल भी आने वाला है।
अश्विनी धीर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। लेकिन टीवी पर इसे काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म के सीक्वेल की योजना बनाई जा रही है, जो कि साल 2017 में रिलीज हो सकती है।
फिर आ रही है ये 'धमाकेदार तिकड़ी'.. अजय देवगन, सलमान और....
सीक्वल का नाम होगा 'अतिथि एट लंदन'। लेकिन लेकिन.. खास बात यह है कि इस फिल्म में आपको अजय देवगन नहीं मिलेंगे। बल्कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की खबर है। जबकि परेश रावल उसी तरह के रोल में दिखेंगे।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
