अजय देवगन का 2019 Dhamaka, कॉमेडी-रोमांस का तड़का, ये अवतार देखकर चौंक जाएंगे
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। सभी बड़े स्टार अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। वहीं अजय देवगन भी एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। अजय देवगन की पहली आने वाली फिल्म है टोटल धमाल और दूसरी फिल्म है दे दे प्यार दे.. आज हम बात करने जा रहे हैं दे दे प्यार दे की। इस फिल्म में फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार लोगों को है और लीड एक्ट्रेस के रोल में आपको तब्बू नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में राकुल प्रीत भी वापसी करती हुई नजर आएंगी।
[अक्षय कुमार से फिर भिड़ेंगे ये स्टार, 2019 में होगी तगड़ी टक्कर, एक्शन पैक्ड Dhamaka]
वहीं फिल्म की सबसे खास बात होगी अजय देवगन का एकदम अलग अंदाज। मुमकिन है कि इस फिल्म में अजय देवगन के बदले अंदाज को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। ऐसा कहना है फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन का। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अजय ने गोलमाल सीरिज जैसी फिल्मों में भी काफी हद तक अजय का गंभीर, डार्क किरदार में नजर आए हैं लेकिन इस बार दे दे प्यार दे, फ़िल्म में उनका किरदार रोमांस, फन मूड से भरा हुआ दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि दर्शक को उनको इस फिल्म में एकदम अलग अवतार में देखेंगे जो इससे पहले कभी नहीं देखा है।

इस फिल्म के जरिए अजय देवगन अपनी गंभीर अभिनेता वाली इमेज सो बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। ऐसे में अजय देवगन को अलग अवतार में देखना वाकई दिलचस्प होगा। देखा जाए तो अजय देवगन को फैंस गंभीर इमेज में ही काफी पसंद करते हैं। हालांकि उनकी कॉमेडी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। बहरहाल, इसी बात पर आगे जानें अजय देवगन की वो 10 गंभीर इमेज वाली शानदार फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications