मुझे नहीं पता कि अक्षय को OUT किया है, मुझे सबने कहा वो और बड़ी फिल्म कर रहा है, तो मैंने कर ली!
अजय देवगन जो भो बोलते हैं बिंदास ही बोलते हैं। अब उन्होंने अपने डेब्यू की दिलचस्प कहानी बताई है। अजय देवगन ने फूल और कांटे से डेब्यू किया था ये तो सब जानते हैं। लेकिन फूल और कांटे अक्षय कुमार की फिल्म थी।
अक्षय का कहना है कि आज रात तक मैं फिल्म में पक्का था और फिर अगले दिन अजय देवगन शूटिंग करने लगे। मुझे बिना बताए निकाल दिया गया। लेकिन अजय देवगन का कहना है कि मुझे नहीं पता क्या सच है।

मुझे बताया गया कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में फूल और कांटे छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है। मैं 18 साल का था मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था।
22 नवंबर 1991 को अजय देवगन ने बॉलीवुड में फूल और कांटे के साथ अपना डेब्यू किया। ये वो वक्त था जब बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, सनी देओल का राज चलता था। हालांकि अजय देवगन के सुपरहिट डेब्यू से उस साल बॉलीवुड में काफी कुछ बदला।
अजय देवगन ने एक्शन और रोमांस के तड़के के साथ डेब्यू किया और इससे जैकी श्रॉफ, सनी देओल और सुनील शेट्टी तीन लोगों के करियर पर काफी असर पड़ा था। तब तक सलमान खान और आमिर खान भी गेम में आ चुके थे। वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी जगह ढूंढ रहे थे।
जानिए 1991 में अजय देवगन के डेब्यू के वक्त, क्या कर रहे थे बॉलीवुड सितारे और कैसा था फिल्मों का हाल -


Click it and Unblock the Notifications
