अजय देवगन और सलमान खान का ईद 2022 पर बड़ा क्लैश, कौन मारेगा बॉक्स ऑफिस पर बाजी?

बॉलीवुड के दो ब्लॉकबस्टर स्टार सलमान खान और अजय देवगन के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की टाइगर 3 या किक 2 से अजय देवगन की हालिया ऐलान हुई फिल्म MayDay की टक्कर ईद 2022 पर हो सकती है। ये बड़ा गॉसिप्स बॉलीवुड गलियारे में खूब चल रहा है।

दरअसल 11 दिसंबर को अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म मेडे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने शूटिंग के साथ साथ ऐलान किया कि उनकी फिल्म मेडे 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसी हफ्ते ईद भी है। 2022 की ईद 2 मई को हो सकती है। मेडे की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद से ही सलमान खान और अजय देवगन के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने की बातचीत शुरू हो गई।

दरअसल सलमान खान और ईद का तो पुराना नाता रहा है। सलमान खान की ईद पर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है। ऐसे में माना जा रहा है सलमान खान की 2022 की ईद पर टाइगर 3 या फिर किक 2 रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X