आगे बढ़ेगी अजय देवगन की यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म- 2019 रिलीज या..!
कुछ ही दिनों पहले अजय देवगन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म साढ़े साती की खबरें तेज़ हुई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही.. यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म 2018 नवंबर में फ्लोर पर जाने वाली थी। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिल्म आगे बढ़ सकती है क्योंकि फिलहाल दोनों ही स्टार दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं।
16 साल, 6 ब्लॉकबस्टर- सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ जोड़ी धमाकेदार
अजय देवगन इन दिनों आकिव अली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दे दे प्यार दे' के लिए लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, इसके अलावा अजय देवगन और अनिल कपूर दोनों ही इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल में भी व्यस्त हैं, जो कि दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, साढ़े साती के लिए निर्देशक को 55 दिनों का शेड्यूल चाहिए। 55 दिनों तक लगातार फिल्म की शूटिंग की जाएगी। लिहाजा, दोनों स्टार्स के शेड्यूल को देखते हुए ही फिल्म फ्लोर पर आएगी। फिलहाल साढ़े साती का आना मुश्किल ही दिख रहा है।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications