..................... Ajay Devgn talks about daughter nysa devgn debut in bollywood know what he said। अजय देवगन ने न्यासा देवगन के डेब्यू पर कह दी बड़ी बात - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने बेटी न्यासा देवगन को लेकर दिया बयान, बताई डेब्यू की सच्चाई

कई स्टार किड्स बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी शामिल हैं। ऐसे में अक्सर इस बात की चर्चा उठती है कि क्या अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी अपने माता-पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी।

अजय देवगन ने अब अपनी बेटी के डेब्यू पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि न्यासा ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वो एक्टिंग करेंगी या नहीं। अजय देवगन ने कहा है- 'न्यासा अभी टीनएजर है। उसने अभी तक काजोल या मुझे नहीं बताया है कि उसका फाइनल करियर विकल्प क्या है। फिलहाल वो विदेश में पढ़ाई कर रही है। अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती है तो ये उसका निर्णय होगा। हम बतौर पैरेंट्स उसे हमेशा सपोर्ट करेंगे।'

Ajay Devgn talks about daughter nysa devgn debut in bollywood know what he said

अजय देवगन ने ये भी कहा है कि फिलहाल किसी तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है। यह न्यासा का फैसला होगा और वो जो चाहेगी वही होगा। वहीं, अगर अजय देवगन की बात करें तो तो दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे थे। अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मेरे पिता ने मेरे लिए एक सपना देखा था। वो मुझे एक्टर बनते हुए देखना चाहते थे।'

अजय देवगन ने कहा था- 'मेरा मकसद मेरे पिता के सपनों को पूरा करना था। मैं भगवान और अपने पैरेंट्स का शुक्रगुजार हूं कि उनके आशीर्वाद से ये सब हो पाया।' अजय देवगन हमेशा कहते हैं कि उनके पिता एक सेल्फ मेड मेन थे जो अपनी मेहनत से लीजेंड बन गए और वो हमेशा से उनके बताए रास्ते पर चलना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X