सनी देओल से नहीं भिड़ेंगे अजय देवगन- आगे बढ़ा ली रिलीज डेट- दशहरा 2018
लव रंजन के बैनर तले अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत सिंह की रॉम कॉम फिल्म दशहरा 2018 में रिलीज होने वाली है। लेकिन अफवाहों की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट अब आगे बढ़ चुकी है। अजय देवगन की यह फिल्म अब 2019 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। कुछ ही दिनों पहले लंदन के सेट से अजय देवगन और रकुल की तस्वीर लीक हो गई थी।
देखते रह गए सलमान- शाहरूख को मिल गई, और बन गए BEST एक्टर
खास बात है कि दशहरा यानि की 19 अक्टूबर को ही सनी देओल की भैय्याजी सुपरहिट और अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, एक साथ तीन फिल्मों के बीच क्लैश माना जा रहा है। ऐसे में यदि अजय देवगन अपनी फिल्म आगे बढ़ा लेते हैं तो यह सभी के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

उम्मीद है जल्द ही लव रंजन फिल्म के फाइनल रिलीज डेट की घोषणा कर देंगे। यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं टी- सीरीज। भूषण कुमार ने खुशी जताते हुए कहा है कि.. हम अजय देवगन की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है फिल्म भारतीय ऑडियंस का मनोरंजन करेगी। फिलहाल फिल्म के लिए 3- 4 टाइटल फाइनल किये गए हैं.. जिनमें से एक है- दे दे प्यार दे..
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications