अजय देवगन की धमाकेदार बिग बजट एक्शन बॉयोपिक- 2019 में रिलीज है FINAL
2018 में रेड के बाद अजय देवगन की टोटल धमाल रिलीज होने वाली है। वहीं, अब 2019 के लिए सुपरस्टार ने तैयारी शुरु कर दी है। काफी समय के बाद अजय देवगन की फिल्म तानाजी एक बार फिर खबरों में आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस सितंबर से शुरु होने वाली है। जल्द ही फिल्म के बाकी कास्ट के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
10 दिन- और जबरदस्त ओपनिंग के लिए तैयार ये फिल्म- 'रेस 3' को टक्कर!
बता दें, तानाजी अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है। फिल्म इतिहास पर आधारित है, लिहाजा, इस पर काफी रिसर्च भी किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अजय देवगन इस फिल्म को 2019 के दशहरा या दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं।

कोई शक नहीं कि अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है.. क्योंकि शायद पहली बार अजय देवगन को इस तरह के अवतार में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं।
यह फिल्म यह मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक फिल्म होगी.. तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।
गौरतलब है कि तानाजी ने प्रतापगढ़ का युद्ध भी लड़ा था.. जहां उनकी जान चली गई। बाद में वह किला सिंहगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। दिलचस्प बात है कि वह किला मुगल के हाथों से छुड़ाया गया था। लेकिन उस किले के रक्षक राजपूत उदयभान राथौड़ थे।
अजय देवगन ने कहा, आज हम सब शिवाजी के बारे में बात करते हैं, लेकिन शायद किसी को तानाजी याद हों.. लिहाजा, ऐसे किरदार को लोगों के सामने लाना मेरे लिए चुनौती है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications
