'चाणक्य' को लेकर सुपरस्टार अजय देवगन का बड़ा खुलासा- दो पार्ट में बनेगी फिल्म
दे दे प्यार दे के बाद अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी में नजर आने वाले हैं। जो कि 2020 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। वहीं, हाल में डेकन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'चाणक्य' को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। अजय देवगन ने बताया कि फिल्म दो पार्ट में बनेगी क्योंकि चाणक्य के बारे में कहने को काफी कुछ है और उसे एक ही फिल्म में समाहित करना मुश्किल है।
अजय देवगन ने कहा, चाणक्य वक्त से आगे की सोचते थे। राजनीतिक या सामाजिक तौर पर जो अब हो रहा है, इन सबकी चर्चा चाणक्य उसी वक्त कर चुके हैं। उन्हें अपार ज्ञान था और हम अब देख रहे हैं कि वह उन्होंने कहा था वह सच हो रहा है।

फिल्म चाणक्य रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्टक कर रहे हैं नीरज पांडे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म राजनीति- सामाजिक मुद्दों के इर्द गिर्द घूमेगी और चाणक्य नीतियों को आज के समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी दिलचस्प होगी।
बहरहाल, यहां जानें चाणक्य के अलावा, किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications