रोहित शेट्टी- अजय देवगन की 'सिंघम 3' में फैंस के लिए बड़ा धमाका, स्क्रिप्ट लॉक, नई एंट्री की तैयारी?
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की दो फिल्में सूर्यवंशी और सर्कस बनकर तैयार है, सिर्फ सिनेमाघरों के खुलने की देरी है और दोनों फिल्में रिलीज कर दी जाएगी। अफवाहें हैं कि दोनों फिल्में इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। बहरहाल, इसके बीच खबरें आ रही हैं कि रोहित शेट्टी ने फिल्म अपनी सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म 'सिंघम 3' की स्क्रिप्ट भी पूरी कर ली है।
सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ अपने कॉप यूनिवर्स को एक स्तर और ऊपर ले जाने की तैयारी में हैं। रोहित ने लेखक यूनुस सजवाल के साथ फिल्म की पटकथा पूरी कर ली है। और चर्चा है कि इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी एक नया कॉप किरदार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अजय देवगन (सिंघम), अक्षय कुमार (सूर्यवंशी) और रणवीर सिंह (सिम्बा) रोहित के कॉप यूनिवर्स में एक और नाम जुड़ने वाला है। यह किरदार कौन होगा, इस पर फिलहाल पर्दा रखा गया है। लेकिन कोई शक नहीं कि ये फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।


Click it and Unblock the Notifications