कोरोना के कहर से अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड को भारी नुकसान, करोड़ों की लग सकती चपत!
कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। हर तरफ इसका दर्दनाक मंजर देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर से तगड़ा झटका लगा है। खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की थैंक गॉड फिल्म को भारी नुकसान की आशंका है।
इसी साल अप्रैल 2021 में अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने इसे प्रभावित किया। कोरोना के चलते थैंक गॉड फिल्म को लेकर जो प्लान थे सब ठप्प हो गए।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि थैंक गॉड के लिए फिल्म सिटी में एक सेट बनाया गया था। फर्स्ट शेड्यूल की तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन कोरोना के पीक को देखते हुए अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार ने नई पाबंदियां लगा दी थी।

2 करोड़ का नुकसान
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि थैंक गॉड के निर्माताओं को लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि फिल्ममेकर्स को इंतजार करना होगा और लगातार सेट का प्रतिदिन के हिसाब से सेट का किराया देना होगा। या दूसरा तरीका ये है कि सेट को नष्ट कर दें, यदि ऐसा होता है तो मेकर्स को करीब 2 करोड़ का नुकसान होने की उम्मीद है।

पहला मौका
थैंक गॉड फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। पहला मौका है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन साथ में काम करने वाले हैं।

अजय देवगन कर रहे मदद
हाल में ही अजय देवगन ने आईसीयू बेड्स की मदद की। वह कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर मदद के लिए सामने आया है।

कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादा नुकसान
पिछले साल कोरोना के चलते बॉलीवुड को करोड़ों के नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार ये नुकसान ज्यादा हुआ है। इस साल फिर से टीवी से लेकर फिल्मों की शूटिंग एकदम बंद पड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications